सावन में घर बैठे मंगाए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार से सावन का महीना शुरू हो गया। सावन के महीने में भगवान शंकर की पूजा और उनके प्रसाद की बड़ी महिमा है। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि काश घर बैठे ही उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिल सके। भोलेनाथ के भक्तों के लिए डाक विभाग ने घर बैठे स्पीड पोस्ट से वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद घर तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की है।
डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए एमओयू के तहत नए स्वरूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रुपए का ई-मनीआर्डर प्रवर डाक अधीक्षक, वाराणसी ; पूर्वी मंडल के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल प्रसाद दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूप इनवलप में होगा। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय महायंत्रम, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की मालाएं बाबा को चढ़ा बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, मेवा, भस्म, चंदन, रक्षा सूत्र एवं मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल होंगे।

मोबाइल में एसएमएस से मिलेगी सूचना

कोरोना के चलते जहां इससे सोशल डिस्टेंसिंग और स्टे होम स्टे सेफ का पालन हो सकेगा। वहीं लोगों की घर बैठे बाबा का प्रसाद पाने की मुराद भी पूरी हो सकेगी। डाक विभाग ने इसका भी प्रबंध किया है कि भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल लिखना अनिवार्य होगा।
.........................

'भक्तों की डिमांड पर सावन के महीने में यह पहल शुरू की है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है।Ó
कृष्ण कुमार यादव, निदेशक (डाक सेवाएं), लखनऊ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NWFtvE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment