देर रात सड़कों पर निकले वाहनों के चालान, कई जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कोरोना की वजह से से रात दस से सुबह पांच बजे तक लॉक डाउन के बावजूद सड़कों पर आवाजाही रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात सख्ती बरती और कई जगह वाहनों के चालान बनाकर जब्त किए गए। पावटा चौराहे पर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह की अगुवाई में महामंदिर व उदयमंदिर थाना पुलिस ने सघन जांच शुरू की तो वाहनों की कतारें लग गईं।
सिर्फ ट्रक व इमरजेंसी के लिए छूट

राज्य सरकार ने रात दस से सुबह पांच बजे तक लॉक डाउन लगा रखा है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं और चिकित्सकीय इमरजेंसी वालों को ही छूट है। पुलिस ने पावटा चौराहे के दोनों तरफ जांच शुरू की तो दुपहिया और चार पहिया वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। पुलिस ने सभी के चालान बनाए और कई वाहन जब्त भी किए। सिर्फ माल ले जा रहे ट्रक व चिकित्सकीय कार्य से निकलने वालों को छूट दी गई। इस दौरान शराब के नशे में मिले एक व्यक्ति के खिलाफ १८५एमवी एक्ट में कार्रवाई भी की गई।
पत्रिका की खबर का असर

राजस्थान पत्रिका ने शुक्रवार के अंक में रात दस बाद लॉक डाउन की पालना न होने को लेकर 'ढीली होती जा रही रात १० बजे बाद कफ्र्यू की पालनाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर ध्यान उजागर किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fgoFf8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment