प्रेम प्रसंग के चलते रामेश्वर नगर में युवक ने जान दी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत रामेश्वर नगर स्थित मकान में एक युवक शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। पुलिस को अंदेशा है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने जान दी है।

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के अनुसार रामेश्वर नगर निवासी शुभमसिंह (22) पुत्र रामसिंह दहिया ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या की है। शनिवार सुबह सात बजे चाची ने कमरा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। फिर उसके चचेरे भाई ने किसी तरह दरवाजा खोला तो शुभमसिंह फंदे पर लटका मिला। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। आत्महत्या की वजह पता नहीं लग पाई।
पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता का दो-तीन साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने बड़े पिता के परिवार संग रह रहा था। वह निजी बैंक में लोन दिलाने का काम करता था। उसने रात 11 बजे किसी युवती से बात की थी। वह और चचेरा भाई रात डेढ़ बजे तक मोबाइल में व्यस्त थे। फिर दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गए थे। सुबह शुभम फंदे पर लटका मिला। उसकी दो बहनें हैं और वह अकेला भाई था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Tr5gv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment