जेएनवीयू कुलपति के आश्वासन के बाद पेंशनर्स का धरना समाप्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने पिछले पांच दिन से चले आए रहे धरने को विवि के कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी के आश्वासन के बाद सोमवार को समाप्त कर दिया। कुलपति ने एक-दो दिन में सभी के खाते में पेंशन आने का आश्वासन दिया है।

विश्वविद्यालय में करीब 1500 पेंशनर्स है जिन्हें पिछले अप्रैल महीने के बाद पेंशन नहीं मिली है। विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति के कारण सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन देने में परेशानी आ रही है। इसको लेकर जेएनवीयू के 4 पूर्व कुलपति सहित 100 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। विवि में 1990 से पेंशन व्यवस्था चली आ रही है और इतिहास में यह पहला मौका है जब पेंशनर्स को पेंशन से वंचित रहना पड़ा। पेंशन का भुगतान विवि को स्वयं करना पड़ता है जबकि कार्मिकों की तनख्वाह के लिए राज्य सरकार अनुदान देती है।

इस संबंध में सोमवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो डूंगर सिंह खींची ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पेंशन भुगतान के लिए विशेष पैकेज दिलवाने और पेंशन का वित्तीय भार सरकार द्वारा स्वयं वहन करने की मांग की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fMK1Rv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment