जोधपुर के धार्मिक स्थलों के जल से होगा अयोध्या में भूमि पूजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विश्व हिन्दू परिषद के देश व्यापी धार्मिक स्थलों के पवित्र जल-माटी संकलन अभियान के तहत सोमवार को जोधपुर के भोगिशैल पहाडिय़ों स्थित धार्मिक स्थलों व सभी तीर्थों के जल को संग्रहित कर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या भेजा गया । विहिप के मंडोर प्रखण्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने बताया कि बेरीगंगा तीर्थ, अरना झरना , सूर्य कुंड के पवित्र जल का पूजन कर अयोध्या भेजा गया । अयोध्या में पवित्र जल से भूमि पूजन किया जाएगा । विहिप के प्रान्त सहमंत्री महेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि महानगर के सभी प्रखंडों में यह आयोजन किया जा रहा है। रातानाडा गणेश मंदिर, मेहरानगढ़ चामुंडा मन्दिर, मसूरिया बाबा रामदेव मन्दिर की रज अयोध्या भेजी गई। जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर में संतों के सान्निध्य में चांदी की शिला व पवित्र माटी कलश का पूजन कर अयोध्या रवाना किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश पुरोहित व कोषाध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा ने बताया की पूजन कार्यक्रम में संत अमृतराम, संत हरिराम शास्त्री, मंदिर महंत रुद्रगिरी, विहिप महानगर अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, आशा जोशी, पं. राजेश दवे, विक्रांत अग्रवाल, मोहनराम चौधरी आदि विहिप सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hL0Rkx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment