जोधपुर. जिले में शनिवार को हुई बारिश खुले मैदानों में स्वच्छंद विचरण करने वाले चिंकारे, काले हरिणों के लिए जानलेवा साबित हुई। बारिश के बाद नम भूमि पर दौडऩे में असमर्थ 60 से अधिक चिंकारे व ब्लेक बक पिछले तीन दिनों में कुत्तों के नोंचने से गंभीर घायल हुए जिनमें 25 से अधिक चिंकारों और काले हरिणों की मौत हो गई। घायल वन्यजीवों को तीसरे दिन सोमवार शाम तक जोधपुर के वन्यजीव चिकित्सालय लाने का क्रम जारी रहा। घायलों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण वनविभाग वन्यजीव मंडल रेस्क्यू टीम ने दो अतिरिक्त रेस्क्यू वाहन में घायल वन्यजीवों को वन्यजीव चिकित्सालय पहुंचाया।
फीच में सर्वाधिक घायल
जिले के लूणी, भोपालगढ़ व फींच क्षेत्र में एक ही दिन में सर्वाधिक 15 चिंकारे घायल हुए जिनमें 8 की मौत हो गई। इसी तरह मंडोर, डांगियावास, कुकुण्डा, सालावास, बड़लिया, खडाला, रोहिला, जालेली फौजदार, रोहिचा फांटा, नाइयों की ढाणी, रोहिचा कला, नंदवान, मोकलावास, गोलियां मगरा, रोहिला खुर्द, हीरा नाडी फींच में घायल चिंकारों में पांच की मौत हो गई। तिलवासनी और धवा में दो ब्लेक बक की मौत हो गई। भोपालगढ़ में घायल पांच चिंकारों में तीन की मौत हो गई।
मोर भी बड़ी संख्या में हो रहे घायल
शनिवार को बारिश के बाद खुले मैदानों में स्वच्छंद विचरण करने वाले चिंकारे, काले हरिणों, नीलगाय के साथ बड़ी संख्या में मोरों के घायल होने की सूचना है। जिले के खेजड़ली रेस्क्यू सेंटर में 11 घायल चिंकारो का उपचार किया जा रहा है।जनादेसर, फींच, नारनाडी, शैतानसिंह नगर, बरजासर, जाम्बा, बाप, लाम्बा में रविवार को 10 चिंकारे श्वानों के हमले में घायल हुए है। खेजड़ली रेस्क्यू सेंटर संचालक घेवरराम ने बताया की 11 ब्लैक-बक व चिंकारे घायल लाए गए जिनका उपचार चल रहा है। जिले के चिंचड़ली में नीलगाय का बच्चा गंभीर घायल हुआ है। जोधपुर स्थित माचिया वन्यजीव चिकित्सालय में शनिवार से सोमवार तक को लाए गए 50 गंभीर घायल चिंकारे और ब्लैक बक में से 12 की उपचार के दौरान मौत हो गई। अरना झरना, रोहिला खुर्द, हिंगोला, बरजासर, आऊ में भी 5 मोरों को श्वानों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hyHP0C
0 comments:
Post a Comment