परिजन संग खाना खाकर बीए छात्रा फंदे पर लटकी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

परिजन संग खाना खाकर बीए छात्रा फंदे पर लटकी
- जान देने का कारण अस्पष्ट
जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत गहलोतों का बास स्थित मकान में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका।

एएसआई दीपाराम के अनुसार गहलोतों का बास निवासी दीपांशी (१८) पुत्री ओमप्रकाश सैन ने दोपहर में कमरे में पंखे के हुक पर फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर पहले ही उसके पिता घर लौटे थे और घरवालों ने साथ ही खाना खाया था। वह सोने का कहकर कमरे में गई थी। बीस मिनट बाद पुत्र चिल्लाते हुए आया और पिता को बहन के आत्महत्या करने की सूचना दी। आनन-फानन में घरवालों ने फंदा काट उसे नीचे उतारा और महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोविड-१९ जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा। मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता चाय की दुकान लगाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZM388X
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment