जोधपुर।
सिवांची गेट स्थित पुष्करणा ब्राह्मण समाज का मोक्षधाम अब पर्यायवरण मित्र मोक्ष धाम बनने की ओर अग्रसर है। यहां अब गौ-काष्ठ से भी अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध है। यह पहल समाज की मृत्युंजय सेवा संस्थान की ओर से की गई है। संस्थान के अध्यक्ष रमेशकुमार जोशी ने बताया कि सिवांची गेट स्थित मोक्षधाम अब पर्यायवरण प्रेमी मोक्षधाम बन गया है। यहां अगर कोई समाज बंधु अपने परिजनों का अंतिम संस्कार पवित्र गौ-काष्ठ से करना चाहेगा, तो उन्हें यहां गौ-काष्ठ उपलब्ध कराई जाएगी।
-
पर्यावरण को कम क्षति पहुंचान का प्रयास
संस्थान के सचिव प्रमेन्द्र बोहरा ने बताया कि यह प्रदेश का पहला ऐसा मोक्ष धाम है, जहां गौ-काष्ठ से भी दाह संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संस्थान की इस पहल से पर्यायवरण को कम क्षति पहुंचाने के दिशा में एक प्रयास किया गया है। इस तरह के दाह संस्कार में गौ-काष्ठ का उपयोग लकड़ी से भी कम मात्रा में होता है तथा इससे पर्यायवरण को भी कम क्षति होती है।
--
गाय के गोबर से बनता है
बोहरा ने बताया कि गौ-काष्ठ गाय के गोबर से बनता है। ये लकड़ी सांचौर से आती है। इसकी लागत सामान्य लकड़ी से ज्यादा आती है, लेकिन इस लकड़ी से होने वाला अंतिम संस्कार पवित्रता की दृष्टि से उत्तम संस्कार है। संस्थान भविष्य में गौ-काष्ठ की मशीन को मोक्षधाम में स्थापित करने के लिए भी प्रयासरत है।
--
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CqjDhO
0 comments:
Post a Comment