जोधपुर. जोधपुर में कोरोना की रफ्तार थम ही नहीं रहीं। शहर में शनिवार को संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए। वयोवृद्ध समेत दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जोधपुर में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार को पार करते हुए 4527 रोगियों तक पहुंच गया है। कुल 78 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। डॉ. एसएस मेडिकल कॉलेज ने 51, एम्स ने शून्य और डीएमआरसी ने 43 नए संक्रमित बताए हैं। कुल 3991 सैंपल में से 2.39 फीसदी संक्रमित सामने आए हैं।
जालोरी गेट निवासी मिश्रीलाल ( 93) और कुड़ी हाउसिंग बोर्ड निवासी अरुण जैन (51 ) की भी कोरोना से मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारी भी बताई गई हैं।
इन इलाकों से आए 94 संक्रमित
जोधपुर कैंट, भगत की कोठी, हुड़को क्वार्टर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, रूप नगर, सरस्वती नगर, शास्त्रीनगर, पाल रोड, करवड, शिव नगर स्टेशन महामंदिर, न्यू परिहार नगर, गायत्री नगर भदवासिया, नर्सिंग विहार मंडोर व मंडोर के अन्य क्षेत्र, कागा कॉलोनी, संजय ए गली सूरसागर, सोढ़ों की ढाणी, तिंवरी, रेलवे स्टेशन यात्री, शिव कॉलोनी चांदणा भाकर, प्रतापनगर क्षेत्र, दाऊ की ढाणी, माता का थान, नांदड़ी बनाड़ रोड, मदेरणा कॉलोनी, इमरतिया बेरा, पावटा सी रोड, आसमानी पोल, कृष्ण मंदिर के पास विजय चौक, मसूरिया, राव कॉलोनी, वैशाली टाउनशिप सेक्टर ई जवार रोड , पावटा सी रोड इनकम टैक्स ऑफिस के पास, झालामंड, घोड़ों का चौक, लखारा बाजार, सिटी पुलिस, नागौरी गेट, जीरा मंडी, घांचियों की गली,सूर्या नगर, कबूतरों का चौक, शांति नगर, तिलक नगर, बच्चे की गली, सरदारपुरा सी रोड, सिवांची गेट, सावारा गांव, जून की ढाणी, शिकारगढ़, लोहार कॉलोनी पावटा, ओसियां, बनाड़, खोखरिया, कृषि मंडी मंडोर मदेरणा कॉलोनी, मिनी मार्केट शिकारगढ़ आदि क्षेत्रों से आए हैं।
कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-1175
पॉजिटिव से नेगेटिव-3275
डिस्चार्ज-3274
कुल मौतें-78
(3 और मौतें भी हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अधिकृत रूप से कोरोना से मौत होना नहीं माना है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WyM6ZS
0 comments:
Post a Comment