आइआइटी लैबर कैम्प में 58 श्रमिक कोरोना संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
नागौर रोड पर करवड़ के पास निर्माणाधीन आइआइटी परिसर के लैबर कैम्प में 58 श्रमिकों के कोरोना संक्रमित होने का पता लगते ही शुक्रवार को हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को पुलिस सुरक्षा के तहत लैबर कैम्प में ही क्वारंटीन किया।

करवड़ थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि आइआइटी के लैबर कैम्प में 58 श्रमिक कोरोना पॉजीटिव हैं। इनमें से दो श्रमिक मंगलवार रात और 56 श्रमिक बुधवार दोपहर पॉजीटिव आए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी 58 संक्रमित को लैबर कैम्प में ही क्वॉरंटीन किया है। एक साथ इतने श्रमिकों के पॉजीटिव होने की सूचना पुलिस को दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर कैम्प पहुंचे और संक्रमित श्रमिकों की क्वॉरंटीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि लैबर कैम्प में करीब चार सौ श्रमिक कार्यरत हैं। कैम्प में संक्रमण कहां से और कैसे फैला इस संबंध में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jvdku6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment