जोधपुर. मन में कुछ करने का जज्बां हो तो घर में रखी बेकार चीजों को भी संवार कर कुछ अच्छा आकार दिया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया सर्किट हाउस के निकट हनवंत कॉलोन में रहने वाले हर्षवर्धन ने।
कक्षा 9वीं में पढऩे वाले हर्षवर्धन बेकार की चीजों को संवार कर अभी तक सैकड़ों खिलौने वाली राइफल, बंदूकें, गन एवं उनके बूलेट बना चुका है। बंदूक के आकार की छोटी की चैन भी हर्षवर्धन ने बनाई है। उसने बताया कि उसे शुरू से ही घर में पड़ी बेकार चीजों को संवार कर कुछ नया करने का शौक रहा है। उसने बताया कि पिछले करीब तीन वर्षों से वह यह कर रहा है।
इन वेस्ट चीजों का किया उपयोग
उसने बताया कि खराब पीवीसी पाइप, खाली बोतल, टीसू पेपर, पैन की रिफिल, बोतल का ढक्कन आदि घर में पड़ी खराब चीजों का उपयोग कर उसने खिलौने वाली बंदूकें, पिस्टल, गन आदि बनाए है। उसने बताया कि एमपीएस व सुमेर स्कूल में आयोजित हुई साइंस प्रदर्शनी में भी उसने अपने हाथों से बनाई गन, बंदूक आदि को प्रदर्शित किया। जिसे निर्णायकों ने सराहा तथा प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। उसने बताया कि उसका सपना है कि बड़ा होकर व देश की सेना के लिए हथियार बनाए। जिससे वे जरुरत पडऩे पर दुश्मन सेना के छक्के छुड़ा सके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gwKwPL
0 comments:
Post a Comment