जोधपुर।
कोविड 19 के कारण लॉकडाउन के चलते जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग को सैंकड़ों करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है । इसके कारण कई हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स के निर्यात ऑर्डर निरस्त हो गए है । जिन निर्यातकों के पास कुछ ऑर्डर हैं जिन्हें जल्द पूरा करना है, लेकिन कामगारों की कमी से जूझ रहे निर्यातक समय पर इसे पूरा नहीं कर पा रहे है। संकट की घड़ी में सरकार के सामने अपनी बात रखने के लिए जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों ने एक ज्वांइट कोर कमेटी ऑफ हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स बनाई है। कमेटी में वरिष्ठ निर्यातक निर्मल भण्डारी कन्वीनर व हंसराज बाहेती को-कन्वीनर होंगे।
-
वरिष्ठ निर्यातक कमेटी में शामिल
कमेटी में जोधपुर के वरिष्ठ निर्यातको को शामिल किया गया है । जो जोधपुर के करीब 3 हजार करोड रुपए के हस्तशिल्प निर्यात उद्योग से जुड़े लोगों का प्रतिनिधित्व करते है । कमेटी में निर्मल भण्डारी, हंसराज बाहेती, डॉ भरत दिनेश, सुरेश विश्नोई, महावीर लुणिया, नरेश बोथरा, महावीर बागरेचा, प्रियेश भण्डारी, सुनिल शर्मा, जेपी जैन, संदीप संघवी व राजेद्र बंसल को शामिल किया गया है ।
-
जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को इस कठिन समय में सरकार से प्रोत्साहन की दरकार है । कमेटी के माध्यम से निर्यातकों की समस्याओं की पैरवी करेंगे ।
निर्मल भण्डारी, कन्वीनर
--
कोरोना के कारण जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यात के गिरते ग्राफ को थामने के लिए इस कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के माध्यम से निर्यातकों की समस्याओं को हल कराने का प्रयास रहेगा।
डॉ भरत दिनेश, कमेटी मेम्बर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UFojXi
0 comments:
Post a Comment