पॉकेट मनी के पैसों से जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. आमतौर पर स्टूडेंट अपने कॅरियर बनाने व पॉकेट मनी की ही सोचने में लगा रहता है, लेकिन मानवता धर्म का निर्वहन करते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई करने वाले भजन लाल विश्नोई ने लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक मदद की नई मिसाल पेश की है। भजनलाल ने अपनी पॉकेट मनी को शौक-मौज में पूरा करने के बजाय आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने का कार्य किया। इसके तहत लॉकडाउन की शुरूआत से लेकर अनलॉक 1 तक 14 हजार से अधिक राशि से नि:शुल्क दूध का वितरण किया। जिसमें मथानिया व आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं। भजनलाल के इस जज्बे की न सिर्फ गांव बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी प्रशंसा कर रहे हैं।

पीएम मोदी के संबोधन से मिली प्रेरणा
भजनलाल ने बताया कि लॉकडाउन की शुरूआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में अपने आस-पास के जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का आह्वान किया था। इससे प्रेरित होकर अलग तरीके से मदद करने का निश्चय किया। प्रतिदिन मथानिया से दूध खरीदकर अपनी बाइक पर जरूरतमंद परिवारों में वितरण किया। जिससे बच्चों व बड़ों को लॉकडाउन में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। इतना ही नहीं समय-समय पर भामशाहों के सहयोग से इन परिवारों तक अन्य मदद पहुंचाने का भी कार्य किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YAJ5s2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment