cgst--- सीजीएसटी व कस्टम विभाग होंगे पेपरलेस-फेसलेस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
देश के सभी सीजीएसटी व कस्टम विभाग पूरी तरह से पेपरलेस व फेसलेस होने जा रहे है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (सीबीआइसी) के अध्यक्ष एम अजीतकुमार ने 500 सीजीएसटी व कस्टम कार्यालयों के लिए ई-ऑफि स एप्लीकेशन लांच किया है। इस एप्लीकेशन का सीबीआइसी के 50 हजार से अधिक अधिकारी इस्तेमाल करेंगे। इससे न केवल विभाग की कार्यशैली में गति आएगी, समय की बचत होगी बल्कि पेपरलेस होने से पर्यावरण संरक्षण भी होगा। ई-ऑफि स एप्लीकेशन को राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) ने विकसित किया है। ये ऑनलाइन फ ाइलों के प्रबंधन को सक्षम बनाएगा। सीबीआइसी का इस एप्लीकेशन को लांच करने का उद्देश्य व्यापार और उद्योग के लिए कामकाज को सरल बनाना है। ई एप्लीकेशन पर कामकाज शिफ्ट होने से आवेदक को किसी प्रकार के मामले के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार सीबीआइसी के सभी अधिकारियों से उनके आधार नंबर और आधार नंबर में शामिल फ ोन नंबर देने के लिए कहा गया है।
--
अच्छी पहल
यह एक अच्छी पहल है । कस्टम्स की इस नई प्रक्रिया से निर्यातको को लाभ मिलेगा। इससे समय की बचत होगी व पेपरलेस होने से वातावरण के लिए भी लाभदायक होगा ।
डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V0bRBt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment