अवैध शराब ले जाने के लिए ट्रक के केबिन में बनाया स्पेशल बॉक्स, दो गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करवड़ थाना पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान मंगलवार को ट्रक से अंग्रेजी शराब की 91 पेटी जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। हरियाणा निर्मित शराब हिसार से गुजरात ले जाई जा रही थी।

थानाधिकारी भारत रावत के अनुसार थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान कोटा नम्बर एक ट्रक को संदिग्ध मानकर रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में केबिन के पीछे विशेष बॉक्स नजर आया। उसे खोलकर तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब की 792 बोतलें और अलग से अंग्रेजी शराब से भरे 25 कार्टन पाए गए। जो हरियाणा निर्मित थी। इस संबंध में कोई वैध लाइसेंस न होने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब जब्त की और ट्रक चालक चांदेलाव में विष्णु की ढाणी निवासी अशोक धायल (21) पुत्र हरिराम बिश्नोई और साथी कोसाना निवासी प्रेमाराम खिलेरी (21) पुत्र बंशीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

जिसने भरवाई उसी को राजकोट में देनी थी सप्लाई
पुलिस का कहना है कि ट्रक पूरी तरह खाली था। इसके बावजूद वह हिसार से राजकोट जा रहा था। संदेह होने पर जांच करने पर अवैध शराब जब्त की गई। प्रारम्भिक पूछताछ में चालक अशोक ने पुलिस को बताया कि हिसार में अनूपसिंह नामक व्यक्ति ने गुजरात के राजकोट के लिए ट्रक में शराब भरवाई थी। राजकोट में अनूपसिंह को ही सप्लाई देनी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d3QG7S
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment