खुले में सो रहे दम्पती व पुत्र की धारदार हथियार हत्या, दो पुत्री व पुत्र बचे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत जैतीवास गांव में मंगलवार को दम्पती व उसके मासूम पुत्र की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। हमले में दम्पती के पुत्र-पुत्री को घायल हुए हैं। वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पता नहीं सका है। पुलिस ने हत्यारों के बारे में कुछ सुराग लगने का दावा किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील के पंवार ने बताया कि मूलत: जैतारण (पाली) तहसील के बिखरड़ाई हाल जैतीवास निवासी जवरीलाल (४०) पुत्र दीपाराम चौकीदार, उसकी पत्नी तोलादेवी (३५) और पुत्र विक्रम (४) की हत्या हुई है। पुत्र घनश्याम (९) व पुत्री सोना (७) घायल हैं। दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। एक अन्य पुत्री टीना (५) भी परिवार सहित सो रही थी, लेकिन वो सुरक्षित है। पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) जोधपुर नवज्योति गोगोई, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ, एएसपी पंवार सहित ग्रामीण पुलिस के अधिकांश अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं, डॉग स्क्वॉयड से भी हत्यारों का सुराग लगाने में मदद ली गई।
प्रारम्भिक जांच के बाद तीनों शव बिलाड़ा के राजकीय चिकित्सालय भिजवा दिए गए, जहां देर शाम पोस्टमार्टम किए गए। अंधेरा होने की वजह से शव मोर्चरी में रखे गए हैं।
बच्चों के रोने की आवाज से पता लगा
मृतक परिवार के कुछ रिश्तेदार सुबह पास ही मंदिर में धोक लगाने जा रहे थे। उन्होंने बच्चों के रोने की आवाज सुनी। तब वे मौके पर पहुंचे, लेकिन दम्पती व विक्रम की तड़प-तड़पकर मृत्यु हो चुकी थी। रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी।
मध्यरात्रि या तड़के खूनी संघर्ष, दो थे हमलावर
पुलिस का कहना है कि मृतक दम्पती बबूल की झाडि़यां जलाकर कोयला बनाकर बेचते थे। इनकी हत्या सोमवार रात या मंगलवार तड़के की गई। सुबह ग्यारह आस-पास के लोगों ने कच्चे आवास में खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। घायल सोना ने पुलिस को बताया कि मध्यरात्रि एक या दो व्यक्तियों ने हमला किया था।
चेहरों पर धारदार हथियार से हमला
मृतक दम्पती के चेहरों पर घातक चोट के निशान थे। जबकि विक्रम के सिर वार किए गए थे। प्रथम दृष्टया सामने आया कि हत्यारों ने धारदार हथियार से चेहरों पर क्रूरता से पूरे परिवार पर वार किए।
तीन गुणा चार तिरपाल के नीचे रहते थे छह जने
पुलिस का कहना है कि मृतक जवरीलाल रोजना कमाकर परिवार का पालन करने वाला था। बस्ती से दूर सुनसान खेत में मात्र तीन गुणा चार तिरपाल के नीचे परिवार के छह जने रहते थे। उसी के नीचे घर का सामान भी रखते थे।
-------------------------
सुराग मिले हैं, जांच की जा रही है
हत्याकाण्ड लूट के नहीं हुआ है। रोज कमाकर खाने वाला परिवार था। सारे सामान सुरक्षित हैं। पुरानी रंजिश या झगड़ा कारण हो सकता है। हत्यारों के बारे कुछ सुराग मिले हैं। जिन पर जांच की जा रही है। हत्या का कारण पता नहीं सका है। राहुल बारहठ, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जोधपुर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NEKKrA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment