जोधपुर.
शराब दुकान में हिस्सेदारी अथवा पचास हजार रुपए मासिक बंदी देने के लिए बस पर हमला कराने का मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर पकड़ में नहीं आ सका है। आरोपी प्रेमसिंह व्हॉट्सएेप कॉलिंग के जरिए लोगों के सम्पर्क में रहता है। एेसे में उसको तलाश करना पुलिस के लिए भारी पड़ रहा है।
मण्डोर थानाधिकारी दिलीप खदाव के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार बालसमन्द क्षेत्र में महादेव नगर निवासी रामदेव उर्फ रणजीत जाट, मण्डोर थानान्तर्गत चाणक्य नगर के हुड़को क्वार्टर निवासी कृष्णा तिवारी, पावटा लोहार कॉलोनी निवासी राकेश चौहान, मूलत: फलसूण्ड में राजमथाई निवासी हाल पहाडग़ंज निवासी विक्रमसिंह और बालसमंद में नया बास स्कूल के सामने निवासी मोहित माली को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
उधर, गिरोह का सरगना भेड़ निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रेमसिंह भेड़ व्हॉट्सएेप कॉलिंग से ही गुर्गों से सम्पर्क में है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले व बसों पर हमला कराने के कई मामले दर्ज है। उसने भाखरी निवासी बलवीरसिंह से शराब की दुकान में पचास हिस्सेदारी या पचास हजार रुपए मासिक बंधी ने देने पर बस पर हमला किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BniA1G
0 comments:
Post a Comment