जोधपुर. केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल पालडी खिचियान स्थित रिकू्रड प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से मरूभूमि में वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। संस्थान को केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा मिले निर्देशानुसार 31 हजार 500 पौधे स्थानीय शिक्षण संस्थानों तथा आस-पास के ग्रामीणों एवं वन विभागों के सहयोग से प्रशिक्षण केन्द्र तथा आस-पास के क्षेत्र में लगाने है। पुलिस उप महानिरीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले मानसून में करीब तीन हजार पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष पौधरोपण के लिए दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्थानीय वन विभाग से पांच हजार पौधे प्राप्त हो चुके है। पौधरोपण के लिए पथरीले क्षेत्र की वजह से गड्ढ़े बनाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है । अब तक 4800 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण की शपथ ली तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर उप कमाण्डेन्ट मांगेराम, रेमताराम चौधरी अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hlw5z3
0 comments:
Post a Comment