जोधपुर. नगर निगम की बिना अनुमति के निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध शुक्रवार से विशेष अभियान चलाया गया। दो बिल्डिंगों को सीज किया गया।
निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान कई भूखंड मालिकों ने नगर निगम की बिना अनुमति के व्यवसायिक निर्माण कार्य करवा लिए थे। निगम ने ऐसे निर्माण कार्यों का सर्वे करवाया और 83 बिल्डिंगों को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में निगम ने शुक्रवार को दो बिल्डिंग सीज की है। सूरसागर जोन में विष्णु कॉलोनी अंध विद्यालय के पास मोहम्मद इबरीश ने निगम की बिना अनुमति के व्यवसायिक निर्माण कार्य करवा लिया था, जिस पर दीपक कनौजिया के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर काम को रुकवाया और निर्माणाधीन बिल्डिंग को सीज किया। सरदारपुरा जोन में गणेश मंदिर रातानाडा मुख्य रोड पर हरि सिंह ने बिना अनुमति जी प्लस वन बिल्डिंग का निर्माण कार्य करवा लिया, मोहनकिशन व्यास व रवि प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने भवन सीज किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MTYKNG
0 comments:
Post a Comment