बढ़ते वन्यजीव शिकार के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों का प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लॉकडाउन के बाद समूचे मारवाड़ क्षेत्र में लगातार बढते वन्यजीव शिकार मामलों के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के स्वर मुखर होने लगे है। विश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था विश्नोई टाईगर फोर्स प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर पर्यावरण प्रेमियों ने पुलिस कमिश्नरेट व पाली रोड स्थित संभाग के वन मुख्यालय के बाहर धरना देने के बाद नारेबाजी कर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। वन अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर पर्यावरणप्रेमियों की बात सुनी और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चिंकारा शिकार प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

पर्यावरणप्रेमियों ने बनाड़ क्षेत्र चिंकारा शिकार प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने तथा शिकार की बढती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। मुख्य वन संरक्षक प्रियरंजन व उप वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में पाली जिले में रोहट रेंज स्थापित करने,डांवरा व भवाद चिंकारा शिकार प्रकरणों में वन विभाग की ओर से संबंधित न्यायालय में ठोस कार्यवाही के अभाव में शिकार के आरोपी की तुरंत जमानत दिलवाने मामले की जांच करने, मारवाड़ के वन्यजीव बहुल क्षेत्रों में श्वानों के हमले से घायल हजारों वन्यजीवों का समय पर रेस्क्यू करने, वन विभाग की ओर से वन्यजीव प्रेमियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने वाले संवेदनहीन वन अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच करने, दोषी वन अधिकारियों को तुरंत हटाने,वन भूमि पर लगातार अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले वन अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान संस्था प्रदेश संगठन मंत्री उदाराम बिश्नोई, उपाध्यक्ष रामनिवास धोरु, महासचिव बलवीरसिंह बाबल, पुखराज खेड़ी, शोभाराम देवड़ा, एडवोकेट दिनेश बिश्नोई , लूणी उप प्रधान पुखराज बाबल,भैराराम ईसराम,कानाराम सारण, भरत खेड़ी, सरपंच अमराराम बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hxBR0P
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment