शिक्षक अभिरुचि दिवस पर पहले दो घंटे शिक्षकों ने लिंक से की माथापच्ची, परीक्षा में विभाग ही हो गया फेल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान व अतिरिक्त आयुक्तालय राजस्थान शिक्षा परिष्द की ओर से शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिक्षक अभिरूचि दिवस के तहत सभी शिक्षकों को ऑनलाइन आकर मूल्यांकन के तहत कई प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहा गया। जबकि ये लिंक रविवार को शिक्षकों का ट्रेफिक अत्यधिक होने के कारण खुल ही नहीं पाया। कई शिक्षक दो घंटे माथापच्ची में लगे रहे, कइयों को दोपहर 3 बजे पता लगा कि समय शाम 5 बजे कर दिया गया है। उधर, ही शिक्षक संगठनों ने कहा कि शिक्षकों की परीक्षा भी विभाग ने आधी-अधूरी तैयारियों के साथ ली, इस कारण प्रयोग सफल ही नहीं हो पाया।

दरअसल, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक भगोतिया ने एक अपील पत्र जारी कर शिक्षकों को सोशल मीडिया गु्रप द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण रूचि आंकलन फार्म का लिंक शेअर किया। कक्षा 1 से 8 अग्रेजी, हिन्दी, गणित या विज्ञान पढ़ाने वाले राज्य के सभी अध्यापकों को अनिवार्य से लिंक फार्म भरने को कहा। इसमें कुछ प्रश्नों के उत्तर देने को कहा। लेकिन दो घंटे में लिंक ही नहीं खुला। अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत संभाग अध्यक्ष मनीष कुमार आचार्य ने कहा कि समय सीमा बेहद कम रखी गई।

जबकि लेवल - 2 सामाजिक विज्ञान शिक्षकों को ये पता नहीं चल पाया कि वे किस विषय में अपना आंकलन करें। शिक्षक अभी विभिन्न ड्यूटी से जूझ रहा है। इस बीच ऐसे कार्य किसी प्रताडऩा से कम नहीं है। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन जिलाध्यक्ष इन्द्रविक्रमसिंह चौहान ने बताया कि पूरा कार्य आधी-अधूरी तैयारी के साथ हुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद शिक्षकों को बार-बार अन्य टास्क दिए जा रहे है। कइयों के लिंक खुले नहीं, वहीं जिन्हें प्रश्न पूछे, वे सब्जैक्ट रिलेटेड थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zZTci6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment