सरदारपुरा में दिनदहाड़े ज्वैलर को बंधक बनाकर पिस्तौल की नोक पर लूटे लाखों के आभूषण, नहीं लगा सुराग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/स्टोरी : विकास चौधरी/जोधपुर. सरदारपुरा बी रोड स्थित ज्वैलरी दुकान में गुरुवार दोपहर ग्राहक बनकर आए दो नकाबपोश युवकों ने वृद्ध दुकानदार को पिस्तौल तानकर डराया और टेप-रस्सी से हाथ व मुंह बांधकर तिजोरी से दो सौ ग्राम सोना, चार सौ ग्राम चांदी व 25 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। लुटेरे दुकान में लगी डीवीआर भी ले गए। लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया। शहर के व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े हुए वारदात से सनसनी फैल गई।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोल बिल्डिंग निवासी कमल सोनी की सरदारपुरा बी रोड स्थित मॉडर्न ज्वैलर्स दुकान पर सुबह 11.30 बजे आए एक युवक ने चांदी की पायजेब मांगी। इतने में एक और युवक आया। उसने सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। वृद्ध ज्वैलर तिजोरी खोलकर अंगूठियां निकालने लगे। इतने में युवकों ने ज्वैलर को पकड़ लिया। सिर पर पिस्तौल तान दी। रस्सी से हाथ और टेप से पूरा मुंह बांध दिया। लातें मारी। वृद्ध अचेत होकर गिर गए।

इसका फायदा उठाकर दोनों लुटेरों ने तिजोरी में रखी दो सौ ग्राम सोने की अंगूठियां व कानों के टोपस, तीन-चार सौ ग्राम शुद्ध चांदी व गल्ले से 25 हजार रुपए बटोर दो बैग में रख ली। डीवीआर भी खोलकर बैग में डाल लिया और चाबी व हेलमेट लेकर बाहर खड़ी ज्वैलर की मोपेड उठाकर भाग निकले। थोड़ी देर बाद ज्वैलर ने लैंडलाइन फोन से बेटे व पड़ोसी दुकानदार को सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा, आइपीएस दिगंत आनंद, एडीसीपी उमेश ओझा, थानाधिकारी लिखमाराम सहित मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। देर शाम तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UBbgpF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment