अमित दवे/जोधपुर. कोरोना संक्रमण के निराशाजनक काल से जोधपुर का हैण्डीक्राफ्ट निर्यात क्षेत्र तेजी से बाहर आने लगा है। अमरीका व यूरोप से हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को नए ऑर्डर मिलना शुरू हो गए है। पुराने पेंडिंग ऑर्डर की डिलीवरी में 50 फ ीसदी तक की तेजी आ गई है। इन सबकी मदद से जोधपुर का निर्यात उद्योग वेंटिलेटर से बाहर आने की जद्दोजहद कर रहा है। अगस्त के बाद हालात और सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले मार्च-अप्रेल में दुनिया की आधी से अधिक अर्थव्यवस्था लॉकडाउन में फं सी थी। निर्यातकों के मुताबिक यूरोप व अमेरिका में बाजार खुलने लगे हैं। ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है, इसलिए कुछ निर्यातकों को यूरोप व अमरीका से ऑर्डर आने लगे है। पिछले 20 दिनों में निर्यातकों को करीब 100 कंटेनरों के ऑर्डर मिल चुके हैं।
अभी भी श्रमिकों की कमी
निर्यातकों ने बताया कि श्रमिकों की कमी से उनका काम निश्चित रूप से प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से नए ऑर्डर मिले हैं, लेकिन मजदूरों की कमी के कारण ऑर्डर की समय पर डिलीवरी के लिए काफ ी संघर्ष करना पड़ रहा है।
इनका कहना है
हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग की समस्याएं अभी भी कम नहीं हुई है । सबसे बड़ी समस्या कारीगरों का पलायन व कच्चे माल की कमी है । उम्मीद करते है आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होगी ।
- डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zPQkEs
0 comments:
Post a Comment