उद्योगों में कोविड-19 नियमों की पालना के लिए लगाई टीमें, एडवाइजरी के अनुसार रीको करेगा सर्वे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोविड-19 संक्रमण काल में उद्योगों का संचालन भी निरंतर चलता रहे और संक्रमण भी न फैले इसके लिए एडवाइजरी की पालना करवाने के लिए रीको को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रीको अधिकारियों को सर्वे पत्र भरकर सभी इकाइयों में सोशल डिस्टेंसिंग व सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।

रीको जांच करेगा
इसमें उद्योग का नाम, पता, उत्पादक और श्रमिकों की संख्या का विवरण भरना होगा। लॉकबुक की व्यवस्था के साथ शारीरिक तापमान मापने के लिए थर्मल स्केनर की आवश्यक होगा। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना व दो शिफ्ट के मध्य सेनेटाइज करने की जांच भी की जाएगी। प्रवेश और बाहर निकलते समय सेनेटाइजर व आरोग्य सेतु एप का उपयोग अनिवार्य होगा। इस सभी की जांच के आधार पर प्रत्येक उद्योग का सवे प्रपत्र जिला प्रशासन को भेजा जाएगा।

उद्योगों से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी
श्रम विभाग, राज्य कर विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, रीको और फैक्ट्री व बॉलयर विभाग के अधिकारी प्रतिदिन कार्रवाई का ब्यौरा भी जिला कलक्टर को देंगे। इसमें निरीक्षण किए गए औद्योगिक संस्थान, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के प्रकरण, लॉग बुक संधारित नहीं करने के प्रकरण, फेस्क मास्क नहीं पहनने के प्रकरण और निर्धारित संख्या से अधिक प्रवेश करवाने वाले प्रकरण की जानकारी दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mt6Mgk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment