130 कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित
जोधपुर. कोविड-19 में बेहतर सेवाएं देने करने के लिए 130 कोरोना वॉरियर्स को शुक्रवार शाम को कलक्टर परिसर में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान चिकित्साकर्मी, पश्चिम राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के कार्मिकों, मधुबन जॅान के आयुष चिकित्साकर्मियों सहित 130 कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया।
उपखण्ड स्तर पर कोरोना वॉरियर्स सम्मानित
उपखण्ड प्रशासन लूणी उपखण्ड क्षेत्र लूणी कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं लॉक डाउन के दौरान पूर्ण लगन एवं निष्ठा एवं समपर्ण से कार्य करने वाले सरकारी कार्मिकों का कोरोना वॉरियर्स के रूप में उपखण्ड अधिकारी लूणी गोपाल परिहार द्धारा प्रशस्ती पत्र एवं सैप्टी किट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार ने तहसीलदार नारायणलाल सुथार, नायब तहसीलदार जगदीश कुमार, लूणी थानाधिकारी सीताराम पंवार व चिकित्सा अधिकारी डॉ.़दिनेश सोनी की उपस्थिति में आयुष चिकित्सक सालावास डॉ.़ अशोक सिंघाडिया, तकनीकि सहायक लूणी लक्ष्मण, मेल नर्स धवा धमेन्द्रराज माथुर, मेल नर्स धुंधाड़ा शैतानराम, कनिष्ठ सहायक लूणी प्रदीप बोराणा, डाटा ऐन्टरी ऑपरेटर सालावास मनोहरलाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सालावास लालाराम, सहायक थानाधिकारी लूणी हरिमन, हेड कॉस्टेबल ओपाराम, सोमाराम विश्नोई, भूनिरीक्षक गुडा विश्नोईयान ओमप्रकाश नवल, पटवारी काकाणी भजनलाल, बीएलओ विष्णु नगर भंवरलाल विश्नोई व बीएलओ फींच रामसिंह विश्नोई को सम्मानित किया गया।
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
बाबा रामदेव समाजसेवा संस्थान की ओर से झालामंड स्थित एक होटल में करणसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। करणसिंह राठौड़ ने बताया कि कोरोना महामारी में भोजन पैकेट, राशन सामग्री, जरुरतमंदों के लिए एक-दूसरे गांव जाने के लिए गाडिय़ों की व्यवस्था करने वाले समाजसेवी उगमराज प्रजापति, ओमप्रकाश बनावडिया, शक्ति राज गुणपाल, विशनसिंह, विशनाराम, श्रवण मोरवाल रामेश्वर लाल, संतोष कुमार, सुरेश मोरवाल सहित कईयों को सम्मानित किया।
23 चिकित्साकर्मियों का किया सम्मानित
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला अस्पताल पावटा के 23 चिकित्साकर्मियों को शुक्रवार को जिला कलक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पावटा अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ कुलबीरसिंह, लेब प्रभारी डॉ आस्था शर्मा, नर्स ग्रेड प्रथम नरपतसिंह, गिरधारीसिंह, नर्सग्रेड द्वितीय विरेन्द्रसिंह हाडा, सुनिता कौर, अमिता मिल्टन, प्रतिभा कल्ला, कनिष्ठ सहायक कौन्तेय पटेल, सूचना सहायक आसिफ उमर, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्यामसुंदर सुथार,चिकित्सा अधिकारी डॉ मृदुल राठौड़, डॉ अनामिका पुरोहित, डॉ पंकज खंडेलवाल, नर्सग्रेड प्रथम प्रकाशचंद नागौरा, नर्सग्रेड द्वितीय दिनेश सांखला, शोमा स्वामी, कमला चौधरी, तकनीकि सहायक प्रभूसिंह चौहान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार, फार्मासिस्ट अजय शर्मा व सहायक कर्मचारी बबलू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AMTOaU
0 comments:
Post a Comment