जोधपुर. राजीव गांधी लिफ्ट केनाल का तीसरा चरण शहरी विकास मंत्रालय के पास अटका हुआ है। जिसे जलशक्ति मंत्री ने स्वीकृत कर आगे भिजवाने की बात कही। लेकिन इसके बाद आगे अर्बन अफेयर मंत्रालय ने इस पर आपत्तियां लगा दी। जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अब 2-3 दिन में ही इसके स्वीकृत होने की बात कही है।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने कहा कि नगरीय विकास मंत्री हरदीप पुरी से फोन पर बातचीत की। उनसे अनुरोध किया कि जोधपुर के इस प्रोजेक्ट को अनुमति प्रदान कर वित्त मंत्रालय को भिजवाएं। इस पर 32 करोड़ का केनाल का कैपेसिटी एन्हेनसमेंट का प्रोजेक्ट अप्रूव किया है, जिससे वर्तमान मे केनाल की क्षमता बढ़ सकती है।
टिड्डी प्रभावित किसानों को दिलाएं मुआवजा
शेखावत ने कहा कि टिड्डी प्रभावित किसानों को व्यक्तिगत मुआवजा मिल सकता है। जिला कलक्टर से कहा है कि आप गांव में जिस किसी का नुकसान हुआ है, उसका तुरंत आकलन कराकर एकबार की राहत प्रदान करें। इसके लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान को 13 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BHHmtd
0 comments:
Post a Comment