जोधपुर. जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रतापनगर शॉपिंग सेन्टर के पीछे स्थित संजय कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला कलक्टर ने सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा से संजय कॉलोनी व आस-पास के क्षेत्र में आए पॉजिटिव केसेज के बारे में जानकारी ली व अधिक से अधिक जांचे कराने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने गली में कुछ कॉलोनीवासियों से भी बात की तथा लोगों को अनावश्यक घरों से नहीं निकलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी की पूर्ण पालना करें। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि लोग अनावश्यक बाहर नहीं आए इसका पूरा ध्यान रखें। उन्होंने पुलिस मित्रों से भी बात की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित, सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा आदि उपस्थित रहे।
कोविड-19 प्रभारी डॉ बिस्ट ने अस्पतालों का निरीक्षण किया
जोधपुर. जोधपुर जिला कोविड-19 प्रभारी व उपनिदेशक डॉ सुनिल कुमार सिंह बिस्ट ने मंगलवार को शहर के कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। डॉ बिस्ट ने बालसमंद, महामंदिर, सुरसागर व प्रताप नगर अस्पताल कालेबेरी ऐड पोस्ट डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया व सूरसागर में स्क्रीनिंग कार्य देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहां कि फेफड़ों, टीबी, अस्थमा, हार्ट व डायबिटिज आदि बिमारी वालों का ऑक्सीजन लेवल प्लस ऑक्सीमीटर से लिया जाए एवं जिनका लेबल 90 से नीचे आए उन पर निगरानी रखी जाए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37dz0FB
0 comments:
Post a Comment