कुलपति को जगाने ढोल-थाळी लेकर पहुंचे छात्रसंघ अध्यक्ष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रवीेंद्र सिंह भाटी शुक्रवार को विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति का ध्यान आकर्षित करने ढोल-थाळी वाले को भी लेकर केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। एक छात्र को कुलपति का प्रतीकात्मक रूप बनाकर उसके आगे ढोल-थाळी बजाई। कुलपति कक्ष में घुसने के दौरान छात्रों की सुरक्षाकर्मी के साथ धक्का मुक्की हो गई। हालात सम्भालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

छात्रसंघ अध्यक्ष भाटी ने कहा कि कुलपति और छात्रों के बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता है। सुरक्षा कर्मी को छात्रों को अंदर जाने से नहीं रोकना चाहिए। छात्रसंघ अध्यक्ष की प्रमुख मांग छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की थी। उनका कहना है कि परीक्षाएं करवाने के बजाय छात्रों को प्रमोट कर कक्षाएं शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने छात्रावास शुरू करने, फीस किस्तों में लेने सहित अन्य छात्र हित की मांगे कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी के समक्ष रखी। कुलपति ने हर मांग के सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि छात्रों की प्रमोट करने की मांग से सरकार से अवगत करा देंगे।

सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं
जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठन और छात्र नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो रही है। 30 से 40 छात्र एक जगह ही इक_ा होकर बिना मास्क पहने प्रदर्शन करते हैं। वैसे भी अनलॉक-1 में सरकार ने किसी भी तरह के प्रदर्शन की छूट नहीं दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VoEI2G
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment