जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने शनिवार को पावटा प्रथम पोलो में धर्मनारायण का हत्था स्थित टॉवर के एक फ्लैट में दबिश देकर देह व्यापार का भण्डा-फोड़ कर सात महिलाओं व दो युवकों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी महिला अनलॉक के बाद से छह महिलाओं व युवतियों को अलग-अलग जगहों से फ्लैट में लाकर देह व्यापार करवा रही थी।
सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) देरावरसिंह के अनुसार चौथी मंजिल स्थित फ्लैट में मुम्बई ईस्ट में गोरेगांव निवासी एक महिला के देह व्यापार करवाने की सूचना पर शनिवार तड़के फ्लैट में दबिश दी गई। वहां अलग-अलग कमरों में सात महिलाएं व युवतियां संदिग्ध हालात में दो युवकों के साथ मिली। पुलिस ने बतौर ग्राहक डांगियावास थानान्तर्गत जाटियावास खुर्द निवासी पप्पुसिंह पुत्र इन्द्रसिंह व राजू पुत्र अणदाराम जाट, देह व्यापार की संचालिका व छह महिलाओं को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया।
अनलॉक होते ही फिर से शुरू देह व्यापार
थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि मुम्बई ईस्ट में गोरेगांव निवासी महिला ने दिसम्बर में यह फ्लैट किराए पर लिया था। वह देश के अलग-अलग जगहों से युवतियों व महिलाओं को लाकर देह व्यापार करवा रही थी। लॉकडाउन में देह व्यापार भी बंद हो गया। अनलॉक में उसने फिर अनैतिक गतिविधियों शुरू कर दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/385t3ea
0 comments:
Post a Comment