पुलिस पर गोलियां चलाकर भागे दो युवक पिस्तौल व तीन कारतूस के साथ पकड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस व जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर पांच के पास शनिवार को दो युवकों से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए। दोनों युवक एक पखवाड़े पूर्व चित्तौडग़ढ़ में निकुब थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग कर भागे थे।

थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार केबीएचबी सेक्टर-५ में दो युवकों के संदिग्ध होने की सूचना मिली। उप निरीक्षक मनोज कुमार व विशेष टीम ने तलाश शुरू की और संदेह के आधार पर हनुमानगढ़ में नौहर निवासी गणेश उर्फ विक्की पुत्र अशोक कुमार सोनी व लूनी थानान्तर्गत फींच गांव निवासी राजूराम पुत्र कालूराम बिश्नोई को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए।
एसआई मनोज कुमार का कहना है कि दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं। पन्द्रह दिन पहले एसयूवी में सवार दोनों आरोपियों को चित्तौडग़ढ़ में निकुब थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेर लिया था। आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। आखिरकार एसयूवी मौके पर छोड़ दोनों भाग निकले थे।

मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने का अंदेशा
पुलिस का कहना है कि आरोपी गणेश पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में रह चुका है। दोनों आरोपी जोधपुर में क्यों आए और हथियार लेकर घूमने के पीछे क्याू मकसद था, इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस को दोनों के मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने का अंदेशा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31n0uaF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment