जल्द निखरे स्वरूप में नजर आएगा हमारा ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहर ‘उम्मेद उद्यान’ जल्द ही निखरे हुए स्वरूप में नजर आएगा। लॉकडाउन के चलते अटके विकास कार्य फिर से शुरू किए गए हैं। आने वाले कुछ ही माह में निर्माण कार्यों को पूरा किया जाएगा। जिससे शहरवासियों को एक बेहतरीन सौगात मिल सके। जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि उम्मेद उद्यान के कायाकल्प के लिए सिविल कार्य, पाथ-वे, पौधरोपण, विभिन्न स्थानों पर विद्युत एवं सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य करवाए जाने हैं। इसके साथ ही उद्यान को नया रूप देने के लिए विभिन्न प्रकार के छायादार पौधों के साथ सजावटी व आकर्षक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। विभिन्न किस्मों के पौधों की नर्सरी भी स्थापित की जाएगी। लाइब्रेरी के चारों तरफ हैज और ब्रिक पाथ भी बनाया जाएगा। पेड़-पौधों की उचित देखभाल व पानी के लिए एक अलग से पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

बनेगा आधुनिक जॉगिंग टे्रक
अधिशाषी अभियंता राजीव कश्यप ने बताया कि उद्यान में करीब चार किलोमीटर का जॉगिंग ट्रेक बनाया जाएगा। जॉगिंग पार्क में अर्डन ट्रेक का निर्माण करने के साथ ही ट्रेक के दोनों तरफ कर्ब स्टेशन लगाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 84 लाख रुपए खर्च होंगे। जो जुलाई माह तक किया जा सकेगा।

एडवेंचर जोन का भी ले सकेंगे आनंद
उम्मेद उद्यान में लोग न केवल अपनी सेहत को ही बेहतर बना सकेंगे, बल्कि युवाओं की रूचि अनुसार यहां एडवेंचर जोन बनाया जाना भी प्रस्तावित है। इससे उद्यान में बच्चे एवं युवा एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां चारदीवारी, इन्टरपॉल टाईल्स, कार्यालय भवन, स्टोर भवन, टॉयलेट ब्लॉक आदि का निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है।
बनेगा फूड कोर्ट, सेल्फी प्वाइंट
उद्यान में फूड कोट भी बनाया जाएगा। जहां विभिन्न व्यंजनों की स्टॉलें रहेगी। इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट, विजिटिंग प्वाइंट एवं स्केचिंग प्वाइंट का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण सनडायल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
शुरू करवाया वापस निर्माण कार्य
उद्यान को संवारने के लिए तीन करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते पिछले करीब ढाई माह से काम बंद था। जिसे फिर से शुरू करवाया गया। आने वाले कुछ ही माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शहरवासियों को एक बेहतर सौगात मिल सकेगी।

प्रकाश राजपुरोहित, जिला कलक्टर, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gRftit
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment