वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. राज्य भर में निर्धारित रूटों पर बुधवार को रोडवेज बसें संचालित की गई। यहां जोधपुर के राईका बाग बस स्टैंड पर फिर रौनक लौट आई। लोग अपने-अपने गंतव्यों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बस में सफर करने के लिए स्टैंड पहुंचे। मौसम ठंडा होने के कारण लोगों में सफर करने का उत्साह भी दिखाा। जोधपुर बस डिपो से सुबह छह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक जयपुर, बाड़मेर, कोटा, बीकानेर सहित कई शहरों के लिए 12 बसें रवाना हुई जिनमें 390 यात्रियों ने यात्रा की। तथा सुबह आठ बजे बाद सीधे दोपहर दो बजे बस होने से जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर के लिए जाने वाले यात्रियों को इन्तजार करना पड़ा।
बसों में निर्धारित क्षमता से ज्यादा यात्री नहीं बिठाने एवं बस स्टैंड में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग के निर्देश थे लेकिन जोधपुर डिपा परिसर में यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर खानापूर्ति देखने को मिली। दोपहर में यात्री आराम से बस स्टैंड पर प्रवेश कर रहे थे लेकिन उनकी स्क्रीनिंग नहीं की गई। बसों में बैठे कई यात्रियों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XteL3r
0 comments:
Post a Comment