नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू, प्रत्येक ब्लॉक में तीन-तीन नोड़ल केन्द्र बनाए गए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इस शैक्षणिक सत्र में राजकीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें सीधे ही प्रत्येक ब्लॉक के तीन-तीन नोड़ल केन्द्रों पर पहुंचाई जाएगी। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) जोधपुर मंड़ल प्रेमचंद सांखला ने बताया कि जोधपुर संभाग के तीनों जिलों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण सोमवार से प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में पाठ्यपुस्तकें पाठ्यपुस्तक मंड़ल से प्रत्येक ब्लॉक पर तीन तीन नोड़ल केन्द्रों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। फि र नोड़ल केन्द्र से पीईईओ को दी जाएगी।

जोधपुर जिले में 17 ब्लॉक हंै, जिसमें 48 नोड़ल केन्द्र स्थापित किए गए है। 1 से 17 जून तक वितरित करने की व्यवस्था की गई है। बाड़मेर जिले में 23 नोड़ल केन्द्र बनाए गए है। इन नोड़ल केन्द्रों पर पुस्तकों का वितरण 1 जून से 19 जून तक किया जाएगा। जैसलमेर में 9 नोड़ल केन्द्र बनाए गए है। जिसमें 3 जून से 12 जून को वितरित की जाएगी। जिला नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण प्रभारी सहायक निदेशक डॉ राजूराम चौधरी ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक के एसीबीईओ द्वितीय एवं प्रत्येक नोड़ल केन्द्र के प्रभारी को स्टॉक रजिस्टर एवं रबर स्टाम्प लेकर बासनी तंबोलिया स्थित पाठ्यपुस्तक मंडल से पुस्तकें प्राप्त कर पुस्तकों को प्रत्येक नोड़ल केन्द्र पर पहुंचाएंगे।

पुस्तकों के ट्रांसपोर्ट का व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस बार कक्षा 6 से 9 व कक्षा 11 में एनसीआरईटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। अत: विद्यार्थियों को इन कक्षाओं की पुस्तकें शत प्रतिशत दी जाएगी। शेष कक्षा 1 से 5, कक्षा 10 व कक्षा 12 के पाठ्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं है। राजस्थान पाठ्पुस्तक मंड़ल जोधपुर के प्रभारी सुनील गौड़ के अनुसार जोधपुर जिले के बाप ब्लॉक के नोड़ल केन्द्रों तक नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें पहुंचाई गई।

इसी प्रकार 2 जून को फ लोदी, 3 जून को देचू, 4 जून को बापिणी, 5 जून को लोहावट, 6 जून को शेरगढ, 7 जून को बालेसर, 8 जून को सेखाला, 9 जून को बिलाड़ा, 10 जून को पीपाड़ शहर, 11 जून को भोपालगढ, 12 जून को ओसियां, 13 जून को बावड़ी, 14 जून को तिंवरी, 15 जून को मंड़ोर, 16 जून को लूनी एवं 17 जून को जोधपुर शहर को पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएगी।

जोधपुर में दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 8 और उप केन्द्र बनेंगे
जोधपुर. इसी माह अब जून में होने वाली राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं बोर्ड की शेष परीक्षाएं अब कोरोनाकाल के चलते सोशल डिस्टेंटसिंग के साथ होगी। जोधपुर में इसके लिए 8 उप परीक्षा केन्द्र बनेंगे। ये 8 उप परीक्षा केन्द्र, अपने निकटम परीक्षा केन्द्र के नजदीक बनेंगे। अजमेर में हुई मीटिंग में जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय डॉ. भल्लूराम खिंचड़ ने हिस्सा लिया।

बच्चों के विधिक अधिकारों की जानकारी अब आकाशवाणी पर
जोधपुर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रेडियो के माध्यम से बालकों में विधिक चेतना के प्रसार के लिए बालवाणी नामक कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बाल विशेषज्ञों द्वारा बच्चों में मनोरंजन के साथ उनके विधिक अधिकारों व शोषण के विरुद्ध उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश सिद्धेश्वर पुरी ने बताया कि बुधवार से रोजाना शाम 5. 00 बजे से 6.00 बजे तक जोधपुर आकाशवाणी केंद्र पर 'बच्चों के साथ बच्चों की बातÓ कार्यक्रम के तहत बालवाणी का आयोजन किया जाएगा। बालवाणी का प्रसारण जोधपुर के एफएम चैनल 102.1 पर होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AzmDaE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment