34 डिस्चार्ज, 32 नए संक्रमित और एक महिला की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आंकड़ा 1638 पहुंचा

आज तक डिस्चार्ज 1199 मरीज

जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना के हर रोज नए रोगी सामने आ रहे है। साथ ही रोज मरीज डिस्चार्ज भी हो रहे है। कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। इसकी मरणोपरांत रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। ये मृतका घर से मृत अवस्था में लाई गई थी। जोधपुर में अब तक 21 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है और 1638 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जोधपुर में बुधवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए और इसी दिन 34 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
महामंदिर खेतानाड़ी निवासी खुर्शिदा (56) की मंगलवार रात मौत हो गई थी। महिला महात्मा गांधी अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई थी। रात को सैंपल लेने के बाद बुधवार सुबह रिपोर्ट में वह संक्रमित निकली।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 1, एम्स ने 19 और डीएमआरसी ने कुल 12 संक्रमित मरीज बताए। कुल 2725 सैंपल जांचे गए तो 1.17 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले। इसमें 10 महिलाएं और 22 पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित 7 से 70 वर्ष की आयु के मध्य हैं।

यहां से निकले संक्रमित
बेलदारों का बास-11

नैनी बाई के मंदिर के पास-4
कटारिया चौक-2

जूनी मंडी महावीर पोल-1
भभूतासिंह की गली वार्ड नं. 36 नया बास-1

खेतानाड़ी-1
सरगरा कॉलोनी-3

जगदंबा कॉलोनी-4
सूथला चौहाबो-1

मस्जिद के पास गली नं. 5 प्रतापनगर-1
पोलो द्वितीय डीएन-1

कीर्ति नगर-1
लक्ष्मीनगर-1

--------

34 रोगी यहां से डिस्चार्ज हुए

कोरोना से स्वस्थ होने पर 34 रोगियों को डिस्चार्ज किया है। इसमें 22 अस्पताल और 12 होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं। डिस्चार्ज रोगी जैतपुरा, प्रतापनगर, लक्ष्मण नगर सारण नगर, बनाड़ रमजान जी का हत्था, सिवांची गेट, गजानंद कॉलोनी सूथला, आडा बाजार, बिलाड़ा, बासनी द्वितीय फेज, प्रतापनगर, बिनावास, नांदिया भोपालगढ़ व बोम्बे मोटर्स निवासी हैं।
----------

कोरोना मीटर

जिला-जोधपुर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-418
पॉजिटिव से नेगेटिव-1200

डिस्चार्ज-1199
कुल मौतें-21



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/378nQSB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment