अब तक 1385 मरीज हुए डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित 26 मरीजों की हो चुकी हैं मौत
प्रतापनगर से फिर निकले एक दर्जन से अधिक लोग संक्रमित
जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना के सोमवार को 37 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अस्पताल से 54 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। एमजीएच में 2 व एम्स में 1 सहित जोधपुर में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। 1656 सैंपल में से 2.17 फीसदी मरीज संक्रमित आए हैं। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा जोधपुर में 1880 पर पहुंच गया है। संक्रमितों में 13 महिलाएं और 24 पुरुष हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 3, एम्स ने 1 और डीएमआरसी ने 33 संक्रमित बताए हैं।
महात्मा गांधी अस्पताल में महावतों की मस्जिद निवासी इकबाल (52) मृत अवस्था में गांधी अस्पताल लाया गया था। जिसकी सोमवार को मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। एम्स में भर्ती रही भगवान महावीर नगर निवासी अमनचांद (65) की भी मौत हो गई। मृतका को हाइपरटेंशन, मधुमेह, सीएबीसी व सीएडीए सहित बीमारियां थीं। जवाहर खाना निवासी खेरू निशा (67) एमजीएच में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे भर्ती हुई थी। दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर उसका निधन हो गया। इस महिला की रात को मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतका को तीन दिन से श्वास में तकलीफ व बुखार था। चिकित्सकों ने दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर उसको सीपीआर दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस दिन भी प्रतापनगर इलाके से 1 दर्जन से अधिक लोग संक्रमित सामने आए हैं। सोढ़ों की ढाणी से 4 और पावटा सी रोड से 5 संक्रमित सामने आए हैं। नवचौकिया जैसलमेरिया गली से भी 1 संक्रमित सामने आया है।
यहां से आए संक्रमित मरीज सामने
प्रतापनगर, संजय कॉलोनी-15
महावतों की मस्जिद-1
नवचौकिया जैसलमेरियों की गली-1
मेघ वाटिका-1
सोढ़ों की ढाणी-4
तुलसी कॉलोनी-3
70 बी श्रमिकपुरा-1
175 ऋषभ देवनगर -1
146 ए श्याम नगर द्वितीय-1
व्यापारियों का मोहल्ला-1
पावटा सी रोड-5
9 चौपासनी रोड-1
(इन सभी इलाके समेत सहित कुल 36 रोगी संक्रमित आए हैं)
---------
54 हुए डिस्चार्ज भी
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने 17, एम्स ने 10 और होम आइसोलेशन से 27 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। ये रोगी सिवांची गेट, सूरसागर, सरदारपुरा बी रोड, भावी, जालोरी गेट, नवचौकिया सिंहपोल क्षेत्रपाल चबूतरा, , पटेल नगर बोरूंदा, बोयला, महावतों की मस्जिद, बकरा मंडी, प्रतापनगर, श्रीराम कॉलोनी, चौहाबो, जालोरी गेट के अंदर, सर्वेश्वर मंदिर सूथला, घांची बगेची, खांडा फलसा, भगतसिंह मार्ग, डऊकिया बस्ती व कैलाश नगर के रहवासी हैं। ------कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-469
पॉजिटिव से नेगेटिव-1386
डिस्चार्ज-1385
कुल मौतें-26
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UlKm50
0 comments:
Post a Comment