विद्या परिषद की बैठक में28 एजेण्डा बिन्दुओं का अनुमोदन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

कृषि विश्वविद्यालय की विद्या-परिषद की 11वीं बैठक में 28 एजेन्डा बिन्दुओं को स्वीकृत कर अनुमोदित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो बीआर चौधरी अनुमोदित एजेण्डा बिन्दुओं की जानकारी दी। जिसमें विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर शैक्षणिक नियमावली, स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रत्येक कृषि महाविद्यालय में सीटों की संख्या 60 करने, इनमें प्रवेश राज्य स्तर पर प्रवेश परीक्षा (जेइटी) व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही करने का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय में रिक्त 141 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव प्रबंध मंडल को भेजने की सिफ ारिश की गई। बैठक में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक व कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करने की नियमावली, छात्रों को प्रदान की जाने वाली अंक तालिका व उपाधि में विशिष्ट चिन्ह पद्धति व सुरक्षा उपायों का समावेश करने का अनुमोदन किया गया।

बैठक में विवि कुलसचिव एके पुरोहित सहित डॉ एसके सिंह, डॉ ईश्वरसिंह, डॉ एसआर कुम्हार, डॉ वीएस जैतावत डॉ एमके पुनिया, डॉ एमएम सुन्दरिया सहित अनेक वैज्ञानिक उपस्थित थे। बैठक में सभी सदस्यों ने व्यक्तिसह एवं ऑनलाइन (वीडियो कांफ्रेंसिंग) माध्यम से भाग लिया। अंत में आयोजन सचिव निदेशक शिक्षा डॉ भारत सिंह भीमावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y6Yj7S
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment