कोरोना की चपेट में आए 18 नए, 64 हुए डिस्चार्ज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना गत दो दिन मंद गति लिए हुए है, जो अच्छे संकेत है। शहर में मंगलवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। 64 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 1715 टेस्ट कर 6 संक्रमित, एम्स ने 180 सैंपल जांच शून्य और डीएमआरसी ने 1009 सैंपल जांच कर 12 नए संक्रमितों के सामने आने की पुष्टि की। 2904 सैंपल की जांच में महज 0.61 फीसदी संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल है। राम मोहल्ला रोड स्थित एक साल बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं मानसागर महामंदिर का वृद्ध भी कोरोना संक्रमित निकला है। जोधपुर में अब तक कुल 2219 मरीज संक्रमित सामने आ चुके हैं।

यहां से आए संक्रमित

रेलवे ट्रेफिक कॉलोनी-1
बावड़ी-1

गुलाबसागर बच्चा गली-1
बकरा मंडी क्षेत्र व गंगलाव पोल के अंदर-4

राम मोहल्ला रोड-2

कागा कागड़ी नागौरी गेट-1
कलाल कॉलोनी-3

मान सागर महामंदिर-1
शिव हाउस बालाजी मंदिर गली नं. -1

सिवांची गेट भीखा प्याऊ-1
प्रतापनगर-1 गोकुलजी की प्याऊ लालसागर-1

----------

87 साल की तागी बाई और 83 साल के चिमनाराम समेत कुल 64 डिस्चार्ज

कोरोना संक्रमित कई वृद्ध भी अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे है। वहीं संजय कॉलोनी गली नं. 3 की निवासी 87 वर्षीय तागी बाई भी अस्पताल से डिस्चार्ज हुई है। वहीं निराली ढाणी के सामने रहने वाले चिमनाराम भी डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज रोगी भदवासिया, हाउसिंग बोर्ड, प्रतापनगर, मगरा पूंजला, बलदेव नगर, जाजीवाल खिंचियान, संजय गांधी कॉलोनी, प्रतापनगर, के के कॉलेनी, कलाल कॉलोनी, बिड़ला स्कूल, सरस्वती नगर, गुलाब सागर, निराली ढाणी के पास, शंकरनगर, डऊकिया हॉस्पिटल, बाफना हॉस्टिपल, पावटा सी रोड महामंदिर, नयापुरा मंडोर व सोढ़ों की ढाणी के निवासी हैं। 32 मरीज डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 17 एम्स और 15 होम आइसोलेशन के मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

----------

कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-407
पॉजिटिव से नेगेटिव-1782

डिस्चार्ज-1781
कुल मौतें-31



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AGBCQo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment