जोधपुर. बासनी थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में गली-६ पर एक होटल के पास नाकाबंदी के दौरान मंगलवार को कार से अफीम का 1.6 किलो दूध जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी भीलवाड़ा से अफीम का दूध लेकर गांव जा रहा था। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के अनुसार गली-६ नागाजी होटल के पास नाकाबंदी के दौरान सुबह संदिग्ध नजर आ रही एक कार को रोका गया। उप निरीक्षक सुनीता डूडी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल तेजाराम, कांस्टेबल कैलाश राजपुरोहित, रधुवीर सिंह, बचनाराम, श्यामलाल, ललित व भंवरलाल ने तलाशी ली तो उसमें छुपाकर रखा अफीम का 1.6 किलो दूध जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मतोड़ा थानान्तर्गत पल्ली गांव निवासी अशोक खिलेरी (24) पुत्र जोराराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। कार भी जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि अशोक मध्यप्रदेश और भीलवाड़ा क्षेत्र से मादक पदार्थ लेकर आता है व ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता है। वह सोमवार रात भीलवाड़ा से अफीम का दूध लेकर आया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nkmc7c
0 comments:
Post a Comment