ग्राउंड रिपोर्ट
जोधपुर. शहर में कोरोना का कहर जारी है। जोधपुर में मंगलवार को एमडीएम अस्पताल में 1, एमजीएच में 1 और एम्स जोधपुर में 2 संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि इससे पहले एक दिन में 4 मौतें कभी नहीं हुई थी। 41 नए संक्रमित रोगी सामने आए और 50 रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 2082 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 2.01 फीसदी संक्रमित निकले। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 6, एम्स ने 228 सैंपल जांच 13 और डीएमआरसी ने 734 सैंपल जांच कुल 21 नए संक्रमित बताए हैं। 21 महिलाएं और 19 पुरुष संक्रमित आए हैं। 0 से 9 वर्ष तक की आयु के 5 संक्रमित सामने आए हैं।
रावतों का बास सोजती गेट निवासी जयप्रकाश ( 61) की कोरोना से एम्स में मौत हो गई। इन्हें एआरडीएस यानी के श्वास लेने में दिक्कत आदि आई। मथुरादास माथुर अस्पताल में बकरा मंडी निवासी गुड्डी (50) की भी मौत हुई है। महिला को कोरोना के साथ लीवर डिजीज आदि बताई गई। सिवांची गेट निवासी अब्दुल सतार (70) की भी एम्स में मौत हो गई। इन्हें किडनी, हाइपरटेंशन व डायबिटीज आदि बताया गया। फतेहसागर निवासी तेज पुरी (75) को मरणोपरांत एमजीएच लाया गया। इनका भी सैंपल पॉजिटिव आया। इन्हें डायबिटीज की बीमारी थी। साथ ही दो दिन से खांसी-जुकाम व बुखार भी बताया जा रहा है। जोधपुर में अब तक 2500 मरीज संक्रमित आ चुके हैं और 40 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
यहां से आए संक्रमित
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड - 4
जालोरी गेट-1
रतन मुनि नगर-1
नागौरी गेट-1
कबीर नगर-1प्रथम बी रोड सरदारपुरा-1
गुरों का तालाब रोड गोपी बिहार कॉलोनी-1
कुम्बारा की बगेची-1
बच्चे की गली घंटाघर-3
ऋषव देव नगर-1
9, 3,19 सेक्टर, श्रीराम नगर, चौहाबो-7
सांखलों का बास-1
गली नं. 28 जेडएसए-1
सिंधी पोल वार्ड नं. 50-1
वीर मोहल्ला छिपों की घाटी-1
मनोहर हॉस्पिटल के पास सिवांची गेट-1
राम मोहल्ला-1
कागा कागड़ी-1
गली नं. 8 कलाल कॉलोनी-3
अरविंद नगर-1
हरिडा बहिशा-1
हाथी राम ओड़ा-1
बागर चौक नागौरी गेट-2
चांदपोल के बाहर-1
चैनपुरा बावड़ी लालसागर-1
बकरा मंडी-1
50 हुए डिस्चार्ज भी
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से 5, एम्स से 8 और होम आइसोलेशन से 37 को डिस्चार्ज जारी कर दिया गया। ये सभी कलाल कॉलोनी, शिव कॉलोनी चांदणा भाकर, नई सड़क, सूरसागर, मोती चौक, नवचौकिया गूंदी का मोहल्ला, गुलाब सागर, प्रतापनगर, कमला नेहरू नगर, त्रिपोलिया बाजार, बोड़ों की घाटी, चैनपुरा, गोकुलजी की प्याऊ, पोलो द्वितीय, इनकम टैक्स कॉलोनी, नया तालाब, जालम विलास, वर्गी कॉलोनी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, फलोदी व नव दुर्गा के पीछे के रहवासी है।
---------
कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-348
पॉजिटिव से नेगेटिव-2113
डिस्चार्ज-2112
कुल मौतें-40
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V9IFbg
0 comments:
Post a Comment