जोधपुर. भीषण गर्मी और राजीव गांधी लिफ्ट केनाल से पानी की आवक के बावजूद प्रमुख जलाशय कायलाना-तख्तसागर में अब पानी 200 एमसीएफटी से कम रह गया है। इसमें भी करीब 130 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज का है। ऐसे अब उम्मीदें पूरी तरह से मानसून के जल्द आने व कैचमेंट में बारिश पर टिकी हुई है। यही कारण है कि लॉकडाउन के बाद अब दूसरा शटडाउन 22 तारीख को तय किया गया है।
गांवों में बढ़ी खपत, शहरी जलाशयों पर प्रेशर
जोधपुर को स्वीकृत 270 क्यूसेक पानी पूरा नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में भी पानी की खपत बढ़ गई है। इसी कारण जो केनाल से पानी मिल रहा है उसके अतिरिक्त एक से दो एमसीएफटी पानी जलाशयों से लेना पड़ रहा है। एक दिन का शटडाउन लेकर 8 से 10 एमसीएफटी पानी संचित किया जाता है। जो आगामी एक सप्ताह तक जलाशयों का लेवल यथावत रख पाता है।
फैक्ट फाइल
- 199 एमसीएफटी पानी अब दोनों जलाशयों में।
- 1-2 एमसीएफटी पानी प्रतिदिन केनाल से मिले पानी के अतिरिक्त यहां से लिया जा रहा।
- 130 एमसीएफटी डेड स्टोरज।
- 70 एमसीएफटी पानी ही करीब उपयोग होने लायक
- 10 एमसीएफटी से ज्यादा है एक दिन में जोधपुर की खपत
इनका कहना है...
वाटर लेवल कम हो रहा है लेकिन पिछले साल की तुलना में स्थिति ठीक है। तापमान कम होता है तो उस हिसाब से शटडाउन लेते हैं।
जे.सी व्यास, अधीक्षण अभियंता, पीएचइडी शहर
...................
22 को सप्लाई बाधित रहेगी
पेयजल लेवल यथावत रखने के लिए 21 जून की रात से शटडाउन शुरू होगा। 22 तारीख को पूरे शहर में पेयजल सप्लाई नहीं की जाएगी। 23 को होने वाली सप्लाई 23 व 23 मई को होने वाली सप्लाई 24 को होगी। सरस्वती नगर व कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के अलग-अलग सेेक्टर में 22 तारीख को होने वाली सप्लाई यथावत होगी। इसके स्थान पर 23 को सप्लाई बाधित रहेगी। 23 तारीख की सप्लाई 24 जून को और 24 की सप्लाई 25 तारीख को होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30SPOjN
0 comments:
Post a Comment