जोधपुर. झंवर थानान्तर्गत धवा गांव में यूको बैंक में केसीसी के रुपए जमा कराने आए वृद्ध किसान की जेब से मंगलवार दोपहर 1.77 लाख रुपए से भरी थैली चुरा ली गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दो संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार भाण्डू निवासी धोंकलराम पुत्र सूरताराम जाट केसीसी की राशि जमा कराने के लिए मोटरसाइकिल पर भांजे के साथ दोपहर में धवा गांव स्थित यूको बैंक आए। उनके पास बीज की थैली में 1.77 रुपए थे। जो जेब में डाल रखे थे। बैंक के बाहर दुकान पर उन्होंने रुपए जमा कराने के लिए बैंक की स्लीप पर अंगूठा किया। फिर बैंक में जाकर रुपए जमा कराने के लिए खड़े हो गए। वहां वृद्ध धोंकलराम ने जेब संभाली तो १.७७ लाख रुपए की थैली गायब थी। वह घबरा गए और साथ में मौजूद भांजे को अवगत कराया।
आस-पास तलाश की, लेकिन रुपए व थैली नहीं मिली। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल मौके पर पहुंचे और बैंक व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।
दो संदिग्ध युवकों की तलाश
सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो संदिग्ध युवक नजर आए। जिनके मास्क पहना हुआ था। जो वृद्ध किसान के बैंक की स्लीप भरने के दौरान पास ही दुकान पर खड़े थे। एक युवक वृद्ध के पीछे व दूसरा आगे खड़ा था। पुलिस को अंदेशा है कि चोरों को वृद्ध के पास बड़ी राशि होने का पता हो सकता है। उन्होंने भाण्डू से बैंक तक पीछा किया होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ebuQ3H
0 comments:
Post a Comment