जोधपुर के इन तीन युवकों को बिना मास्क घूमना पड़ा भारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. कोरोना की दहशत से पूरा जोधपुर शहर जूझ रहा है। आंकड़े दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार तक जोधपुर में 851 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। मास्क पहनना अनिवार्य कर रखा है। इसके बाद कई लोग बिना मास्क पहने इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं। जोधपुर में शुक्रवार को बिना मास्क घूमते कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।

दरअसल मामला जोधपुर शहर के कफ्र्यूग्रस्त इलाके का है। यहां शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती तो तीन लोगों को बिना मास्क घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया।

खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में बगैर मास्क घूमने वाले तीन युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार क्षेत्र में कफ्र्यू है। इसके बावजूद बाहर निकलने और मास्क न पहनने पर सूरसागर में सर महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी मनीष पंवार, लखारा बाजार निवासी आकाश तेजी व माधोबाग बस्ती निवासी भीमराज वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ft6S57
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment