जोधपुर. महामंदिर थाना क्षेत्र में whatsapp पर मित्रता करने के बाद एक युवक ने महिला को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवक की हरकतों से तंग व परेशान होकर महिला ने महामंदिर थाने में गुरुवार रात को मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला ने वेदप्रकाश नामक युवक के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेल कर देह शोषण व जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि सात-आठ माह पहले जब महिला पीहर गई थी तब व्हॉट्सऐप पर अनजान नंबर से संदेश आए थे। उसने सहेली होने के भ्रम में संदेश के जवाब दे दिए। तब आरोपी ने कॉल कर दोस्ती का दबाव डाला।
फिर उसे मिलने के लिए भी बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ मिलाया पेय पदार्थ पिलाया था। बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया था। साथ ही अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए थे। इस आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लग गया था। उसका देह शोषण करने लगा।
साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी थी। उसने पति से तलाक लेने और युवक से शादी करने का दबाव भी डाला। पीडि़ता ने उससे संपर्क तोड़ लिया तो आरोपी ने सहेली को परेशान करना शुरू कर दिया। उसे धमकियां दी कि वो आत्महत्या कर दोनों को फंसा देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34JNE60
0 comments:
Post a Comment