प्रतीक ने फनी वीडियो में बताया लॉकडाउन के दौरान घरों में यह हो रहा है हाल, जरूरतमंदों के लिए भी आएं आगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोनावायरस से दुनियाभर में जंग जारी है। देश में कोरोना की चेन रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लॉकडाउन किया गया है। इससे जहां उद्योग और कारोबार बिल्कुल बंद पड़े हैं वहीं आमजन जीवन भी खासा प्रभावित हो रहा है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में परिवार के सदस्यों को एक दूसरे का साथ पूरी तरह से मिल रहा है। कई घरों में महिलाएं विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी प्रयोग कर रही हैं तो कई जगह बच्चों को दादी नानी की कहानियां जानने सुनने का अवसर मिल रहा है। वहीं शहर के यूट्यूबर्स भी घरों में रहते हुए कई तरह के वीडियो से लोगों का मनोरंजन करने के साथ जागरूक भी कर रहे हैं। इन्हीं में युवा यूट्यूबर प्रतीक मूथा भी अपने फनी वीडियोज के माध्यम से लोगों को गुदगुदा रहे हैं। इसमें उसकी माता शोभा मूथा भी सहयोग कर रही हैं। मां बेटे की इस जोड़ी को दर्शकों का खासा प्यार भी मिल रहा है। इस कॉमेडी एक्ट में जरूरतमंदों की सहायता के लिए संदेश भी निहित है।

लोकल कंटेंट से कनेक्शन
मूलत: नवचौकिया निवासी मूथा का कहना है कि मुंबई व दिल्ली के यू-ट्यूब्र्स अपनी लोकल भाषा और कंटेट पर काम कर हिट हो रहे हैं। इसपर उसे भी मारवाड़ी को ही अपनाने का आइडिया आया। इससे लोकल ऑडियंस जल्दी कनेक्ट होने लगी। उसने बताया कि कंटेंट का समसामयिक होना अधिक महत्वपूर्ण हैं। वह अपने वीडियो की स्क्रिप्ट, शूटिंग, एक्टिंग और एडिटिंग अपने स्तर पर ही कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e1hRBX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment