आइसोलेशन में रहेगा कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाला प्रथम बैच, बढ़चढ़कर किया है काम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एम्स जोधपुर में कोरोना वार्ड में ड्यूटी दे चुका नर्सेज अधिकारियों का प्रथम बैच अब आइसोलेशन में रहेगा। इस बैच ने 14 दिन अपनी ड्यूटी कोरोना मरीजों के साथ पूरी की। इसमें भजनलाल विश्नोई, सुरेश, सांवलाराम, शैतानसिंह, ताराचंद, दिलीप मीणा, पवन सारण, जयप्रकाश पटेल सहित कइयों ने ड्यूटी दी। अब मंगलवार से नर्सिंगकर्मियों का नया बैच ड्यूटी देगा। यहां पर नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मरीजों की सेवा के लिए आगे बढ़चढ़कर काम किया है।

एमडीएमएच में हुए 65 संदिग्ध भर्ती
मथुरादास माथुर अस्पताल में सोमवार को 65 संदिग्ध रोगियों को भर्ती किया गया। इसमें से 10-15 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इनमें ज्यादातर रोगी संक्रमित मरीजों के परिजन, संपर्क में आए लोग व शहर से बाहर जाकर आए हुए लोग हैं। जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में पाली व पोकरण के कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें जैसलमेर के पोकरण से सिपाहियों का मोहल्ला निवासी (45) और पाली के लापोद निवासी (59) को जोधपुर रैफर किया गया है।

अभी इतने मरीज भर्ती
वहीं इन दिनों एम्स जोधपुर में कोरोना संक्रमित 35 ईरान से लाए गए भारतीय, 2 स्थानीय निवासी, एमडीएम अस्पताल में जैसलमेर पोकरण निवासी, पाली निवासी एक-एक मरीज, ईरान से लाया गया एक भारतीय, 14 जोधपुर के स्थानीय निवासी सहित 54 मरीज जोधपुर में भर्ती चल रहे है। पॉजिटिव से नेगेटिव आने के बाद केएन टीबी एंड चेस्ट हॉस्टिपल स्थित संक्रामक रोग संस्थान में चार शहर के स्थानीय निवासी भर्ती चल रहे हैं। यहा से शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी युवक व एक पाली के युवक को डिस्चार्ज किया गया हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XmEZoJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment