सीमा पर पहरा देने के साथ कोरोना के साथ भी बखूबी निपट रहे हैं भारतीय सैनिक, कर रहे सिविलियन्स की मदद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेन्द्र सिंह दहिया/जोधपुर. प्रदेश में सेना व अद्र्धसैनिक बलों के जवान देश सेवा के साथ कोरोना के विरुद्ध भी मोर्चे पर खड़े हैं। सीमा पर बीएसएफ के जवान मुस्तैद हैं। ट्रूप्स का मूवमेंट बंद है, लेकिन बॉर्डर पर कोई ढिलाई नहीं है। दूसरी ओर, सेना व अद्र्ध सैनिक बल सिविलयन के लिए खाने-पीने, मास्क, दवाइयां, सेनेटाइजर का प्रबंध तक कर रहे हैं। जोधपुर व जैसलमेर मिलिट्री स्टेशनों पर ईरान से लाए गए 1036 भारतीयों की देखरेख की जा रही है।

प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, सूरतगढ़ और अजमेर में सैनिक छावनियां हैं। लॉकडाउन के के दौरान सभी मिलिट्री स्टेशनों को भी लगभग सील कर दिया गया है। क्वार्टर में रह रहे सैनिकों के परिवार को ब्लॉकवाइज उनके घर पर ही दूध, सब्जी व अन्य राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। क्वार्टर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। जोधपुर स्थित कोणार्क कोर मुख्यालय में भी जरुरत के अनुसार ही अधिकारी दफ्तर जा रहे हैं। नेट के माध्यम से वे सूचनाएं रीसिव व सेंड कर रहे हैं। जैसलमेर के पोकरण में इन दिनों होने वाला युद्धाभ्यास भी टाल दिया गया है।

लड़ाकू विमान भी सेनेटाइज
जोधपुर वायुसेना स्टेशन सील है। रुटीन कार्य स्टेशन के अंदर से हो रहा है। जोधपुर के अलावा बीकानेर स्थित नाल, बाड़मेर के उत्तरलाई और सूरतगढ़ वायुसेना स्टेशन पर लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर को सेनेटाइज किया जा रहा है। अभ्यास उड़ानें बंद है। जरूरत के अनुसार सुखोई-30, मिग-21 और एएलएच रुद्र हेलीकॉप्टर की उड़ान हो रही है। वायुसैनिकों के परिवार के लिए स्टेशनों के अंदर ही दैनिक उपभोग की वस्तुओं की सुविधाएं की गई है। सीआरपीएफ जवानों की आवाजाही पर रोक

आईटीबीपी भी क्वारेंटाइन को तैयार
देश में सबसे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने दिल्ली में विदेश में फंसे भारतीयों के लिए नई दिल्ली में क्वारेंटाइन फैसिलिटी शुरू की थी। जोधपुर स्थित आईटीबीपी के ट्रेनिंग सेंटर में भी जवान हर तरह की सुविधा के लिए तैयार है। बीएसएफ जवानों की सिविलियन से मनाही बीएसएफ के जवान श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर बॉर्डर पर हमेशा की तरह मुस्तैदी से तैनात है। सीमा चौकियों पर सेनेटाइनर व मास्क की सुविधा है। इनकी नफरी नहीं घटाई गई है। जोधपुर में बीएसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र में क्वारेंटाइन का भी इंतजाम किया गया है। राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक अमित लोढा ने बताया कि बीएसएफ जवानों को सिविलयन से मिलने से मनाही है। साथ ही छुट्टी गए जवानों को अपने घर पर ही रहने को कहा गया है। ड्यूटी पर तैनात जवानों को छुट्टी नहीं दी जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VpNnBa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment