कोरोना के चलते चौकसी के साथ सावधानी और सतर्कता, लड़ाकू विमान भी हो रहे सैनेटाइज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना के चलते समूचे देश में लॉकडाउन है वहीं सेना व अर्द्धसैनिक बलों के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई है। राजस्थान की सीमा से लगते चार जिलों में सरहद पर जहां बीएसएफ जवान ग्रामीणों के लिए देवदूत बने हुए हैं वहीं अंदरूनी हिस्सों में जवान भी जुटे हुए हैं। वायुसेना भी अलर्ट मोड़ पर है। सेना ने अपने सालाना कार्यक्रमों में भी फेरबदल किया हैं।

वायुसेना स्टेशन सील है। रूटीन के काम भी स्टेशन के अंदर से हो रहे हैं। जोधपुर के अलावा बीकानेर स्थित नाल, बाड़मेर के उत्तरलाई और सूरतगढ़ वायुसेना स्टेशन पर लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। अभ्यास उड़ाने बंद है। जरूरत के अनुसार sukhoi-30, मिग-21 और एएलएच रुद्र हेलीकॉप्टर की उड़ान हो रही है।

वायु सैनिकों के परिवारों के लिए स्टेशनों के अंदर ही दैनिक उपभोग की वस्तुओं की सुविधाएं की गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जोधपुर स्थित रिक्रमट ट्रेनिंग सेंटर और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में जवानों की बाहर आवाजाही पर रोक लगाई गई है। वह अपने सेंटर के अंदर से ही काम कर रहे हैं। देश में सबसे पहले भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी ने दिल्ली में विदेश में फंसे भारतीयों के लिए नई दिल्ली में क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी शुरू की थी। जोधपुर स्थित आईटीबीपी के ट्रेनिंग सेंटर में भी जवान हर तरह की सुविधाओं के लिए तैयार हैं।

रक्षा मंत्रालय के अधीन जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला द्वारा मिलिट्री के लिए सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक करीब 25000 लीटर सैनिटाइजर बनाकर सेना तक पहुंचाया गया है ताकि वह कोरोना की जंग जीत सके। रक्षा प्रयोगशाला ने विशेष सैनिटाइजर मशीन भी बना कर दी है।

फोटो प्रतीकात्मक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VjopTW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment