जोधपुर. घरेलू विवाद के चलते जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत रावर गांव में महिला ने खुद को कमरे में बंद कर पुत्र व पुत्री पर हंसिए से जानलेवा हमला कर खुद की गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन पति व अन्य परिजन कमरे में घुसे और तीनों को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आए।
थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि रावर निवासी बाला (28) पत्नी अशोक बिश्नोई सुबह अपनी पुत्री अनुष्का (4) व ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य को लेकर कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पति कपड़े धो रहा था। कुछ ही देर में दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने व चिल्लाने की आवाज आने लगी। संदेह होने पर पति, ससुर व अन्य परिजन कमरे की तरफ पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चे चिल्ला रहे थे। घरवालों ने किसी तरह गेट खोला और कमरे में घुसे, जहां दोनों मासूम बच्चे व उनकी मां लहुलूहान नजर आए।
तुरत-फुरत में घरवाले तीनों को कार की मदद से जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की आपातकालीन इकाई पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य व अनुष्का को उम्मेद अस्पताल रैफर कर दिया गया। जबकि महिला को एमजीएच में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। फिलहाल तीनों बेहोश और हालत खतरे में बताई जाती है। इस संबंध में परिजन ने किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दी है।
कमरा खून से सना, मां व बच्चे लहुलूहान
उप निरीक्षक नंदकिशोर का कहना है कि खेती में प्रयुक्त होने वाले धारदार हंसिए से महिला ने पहले दोनों बच्चों की जान लेने का प्रयास किया। हंसिए से बच्चों पर वार किए। उनके गर्दन के पीदे, कान व नाक पर गंभीर चोटें आईं। फिर उसने हंसिए से खुद की जान लेने का प्रयास किया। उसके ठोढ़ी के नीचे गर्दन पर गंभीर चोट आई। दोनों बच्चों व महिला के खून ही खून निकलना शुरू हो गया। कमरा खून से सन गया। तीनों को लहुलूहान हालत में अस्पताल लाया गया।
कारण अस्पष्ट : घरेलू विवाद का अंदेशा
पुलिस का कहना है कि महिला की शादी सात-आठ साल पहले अशोक बिश्नोई से हुई थी। जो ट्रक चलाता है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने दोनों बच्चों को घायल कर फिर खुद पर वार किया। दूसरी तरफ, पुलिस ने महिला व बच्चों से जानकारी लेने अस्पताल पहुंची, लेकिन बेहोश होने की वजह से तीनों बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। परिजन ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया। पुलिस का मानना है कि घरेलू विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया होगा। घरेलू विवाद की वजह पता नहीं लग पाई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RyZ47x
0 comments:
Post a Comment