कोरोना वायरस से जहां अपराध में कमी, वहीं मोटरसाइकिल व कार चोरी में बढऩे लगा है जोधपुर के अपराध का ग्राफ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में तेरह पुलिस स्टेशन। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चल रहे लॉक डाउन की वजह से गत माह मार्च में अपराध में कमी आई है, लेकिन जिले में मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन चोरियों के साथ ही चेन लूट की वारदातों से न सिर्फ जनता बल्कि पुलिस भी हैरान व परेशान है। पुलिस ने जनवरी-फरवरी में बदमाशों पर नकेल कसकर बड़ी तादाद में अवैध हथियार बरामद किए थे, लेकिन फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस लॉक डाउन पर है।

लॉकडाउन ने बदली महिला पुलिसकर्मियों की दिनचर्या, परिवार की जिम्मेदारी के साथ मुस्तैदी से कर रही हैं ड्यूटी

चौहाबो में सबसे अधिक, झंवर में सबसे कम
कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के पुलिस स्टेशनों में दर्ज आंकड़ों की मानें तो चौहाबो थाना क्षेत्र में फरवरी में 30 एफआइआर दर्ज कराई गई थी। जो लॉक डाउन के बावजूद मार्च में बढ़कर 36 हो गईं। वहीं, झंवर थाने में फरवरी में सिर्फ दस मामले दर्ज किए गए थे। जो मार्च में घटकर 8 पर आ गए।

लॉकडाउन का असर : हाइवे पर दूर तक नहीं दिखते वाहन, टोल नाके सूने

फ्री रजिस्ट्रेशन से संख्या अधिक
'लॉक डाउन की वजह से गत दिनों से अपराधिक मामलों में कमी आई है। फ्री रजिस्ट्रेशन व प्रत्येक संज्ञेय अपराध की शिकायत की एफआइआर दर्ज करने से मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वाहन चोरी व नकबजनी कुछ अधिक है। जिस पर लगाम के प्रयास किए जाएंगे।'
- गोविंद व्यास, थानाधिकारी, पुलिस स्टेशन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड

कोरोना के बढ़ रहे मरीज और जोधपुर को चाहिए 350 वेंटिलेटर, हमारे पास टेस्टिंग किट भी सीमित

पुलिस के प्रयास से कमी है
'ग्रामीण क्षेत्र होने से अपराधिक मामलों में कमी है, लेकिन इसके लिए भी पुलिस को प्रयास करने पड़ते हैं। छोटे से विवाद में दोनों पक्षों को आमने-सामने कर समझाइश के प्रयास भी किए जाते हैं। ताकि कोई मामला बड़ा रूप न ले पाए।'
- परमेश्वरी, थानाधिकारी, पुलिस स्टेशन झंवर

कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक-भड़काऊ संदेशों पर ATS-SOG की निगरानी

किस पुलिस स्टेशन में कितने अपराध?
पुलिस स्टेशन....................फरवरी में दर्ज मामले......मार्च में दर्ज मामले
सरदारपुरा..............................34.................................23
शास्त्रीनगर..............................36.................................27
बासनी..................................30.................................24
प्रतापनगर...............................31.................................28
सूरसागर...............................18..................................21
चौपासनी हाउसिंग बोड.............र्30..................................36
देवनगर................................23...................................34
राजीव गांधी नगर...................20...................................24
कुड़ी भगतासनी......................26...................................20
बोरानाडा..............................27....................................22
झंवर...................................10....................................08
लूनी....................................18...................................21



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aNbbVP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment