ईरान से आए दो और लोगों को कोरोना पॉजीटिव, अब तक 35 भारतीयों की रोग की पुष्टि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. ईरान से एयरलिफ्ट करके जोधपुर और जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन कैंप में लाए गए भारतीयों में से दो और को कोरोन पॉजीटिव होने की जानकारी सामने आई है। ईरान से लौटे अब तक 35 भारतीयों में कोरोना रोग की पुष्टि हुई है। वहीं रविवार को भी तीन जने कोरोना पॉजीटिव मिले थे।

पीएम मोदी के चैलेंज से जगमगा उठा जोधपुर, फोटोज में देखें शहर का नजारा

जोधपुर कैंप में 552 और जैसलमेर कैंप में 484 भारतीयों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। एम्स जोधपुर और डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर द्वारा पिछले एक सप्ताह में ईरान से लाए गए भारतीयों के अलावा कैंप में ड्यूटी दे रहे अन्य लोगों सहित 1081 रोगियों के नमूनों की अब तक जांच की गई है, जिसमें से 35 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से 30 जने एम्स जोधपुर और एक एमडीएम अस्पताल में भर्ती है।

कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक-भड़काऊ संदेशों पर ATS-SOG की निगरानी

जोधपुर में एक और मरीज आया सामने
सोमवार को फिर से एक और मरीज की जानकारी सामने आई है। यह मरीज 28 मार्च को मध्यप्रदेश से वापस आया था। हाथी राम का ओडा क्षेत्र के लोहारों की गली निवासी एक व्यक्ति रैंडम जांच के दौरान कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। 36 वर्षीय यह युवक एमपी के पन्ना क्षेत्र से आया था। जांच में पॉजीटिव मिलने पर चिकित्सा विभाग की टीम उसे आइसोलेशन वार्ड में ले गई है। साथ ही उसके 10 परिजनों को भी टीम ने क्वारंटीन किया है।

कोरोना के बढ़ रहे मरीज और जोधपुर को चाहिए 350 वेंटिलेटर, हमारे पास टेस्टिंग किट भी सीमित

सर्वे टीम को सभी सच बताएं
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज की कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान तीन नए केसेज सामने आए हैं। ये तीनों ही नए केसेज पूर्व में बासनी व नागौरी गेट के सामने आए पॉजिटिव केसेज कांटेक्ट ट्रेसिंग से ही आ पाए हैं। नागौरी गेट गेट इलाके में भी एक नया केस सामने आया है। उन्होंने कहा कि आमजन सर्वे टीम को एकदम सच्च बताएं कि वे कहां-कहां जाकर आए हैं? सर्वे टीम से दुव्र्यवहार तो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RhZMWB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment